What is Economics. Economics definitions.
अर्थशास्त्र क्या है, अर्थशास्त्र की परिभाषा,
प्राचीन समय से ही अर्थशास्त्र को धन का विज्ञान कहा गया है अतः अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो कि धन की विवेचना करता है अर्थशास्त्र ज्ञान की वह शाखा है जो धन से संबंधित है
मनुष्य के लिए धन की अपेक्षा अधिक कुछ महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि मानव के लिए सुख के लिए धन एक मात्र आधार है धन के अभाव में मनुष्य जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है मनुष्य केवल अपने स्व-हीत के लिए आर्थिक क्रियाएं करता है अतः वह आर्थिक मनुष्य की भाति है जिस का उद्देश्य धन कमाना है।
मार्शल द्वारा प्रतिपादित अर्थशास्त्र की परिभाषा
*** अर्थशास्त्र मानव जीवन के साधारण व्यवसाय का अध्ययन है इसमें व्यक्तिगत तथा सामाजिक क्रियाओं के उस भाग की जांच की जाती है जिसका भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति और उपयोग से बड़ा ही घनिष्ठ संबंध है।
मार्शल द्वारा प्रतिपादित अर्थशास्त्र की परिभाषाओं की विशेषताएं
*** मार्शल ने धन के स्थान पर मनुष्य को प्रमुख स्थान दिया क्योंकि धन साधन है और मनुष्य साध्य है इस प्रकार उन्होंने मानव को अर्थशास्त्र का प्रमुख अंग माना उन्होंने स्पष्ट किया यह एक और तो धन का अध्ययन है और दूसरी ओर जो इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है मनुष्य के अध्ययन का एक भाग है।
*** अर्थशास्त्र में सामान्य समाजिक तथा वास्तविक मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
*** अर्थशास्त्र मानव के जीवन के साधारण व्यवसाय का अध्ययन करता है इसका आशय मनुष्य की उन क्रियाओं से लगाया जाता है जिनका संबंध दैनिक जीवन से है।
*** अर्थशास्त्र में मनुष्य की क्रियाओं के केवल उस भाग का अध्ययन होता है जिसका संबंध धन कमाने और खर्च करने से होता है इस प्रकार मार्शल की परिभाषा में भौतिक पक्ष की प्रधानता है।
Comments
Post a Comment