Nature of economy अर्थव्यवस्था से क्या आशय है अर्थव्यवस्था के लक्षण और प्रकार - अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र है जिसके माध्यम से लोगों का जीवन निर्वाह होता है यह संस्थाओं का एक ढांचा है जिसके द्वारा समाज की संपूर्ण आर्थिक क्रियाओं का संचालन किया जाता है आर्थिक क्रियाएं वह मानवीय क्रियाएं हैं जिनके द्वारा मनुष्य धन अर्जित करने के उद्देश्य से उत्पादन करता है अथवा निजी सेवाएं प्रदान करता है अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियाओं को संपन्न करने का मार्ग निर्धारित करती है दूसरे शब्दों में अर्थव्यवस्था यह भी निर्धारित करती है कि देश में किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाएगा और विभिन्न साधनों के मध्य इन का विवरण किस प्रकार किया जाएगा परिवहन वितरण बैंकिंग एवं बीमा जैसी सेवाएं कैसे प्रदान की जाएंगी उत्पादित वस्तुओं का कितना भाग वर्तमान में उपयोग किया जाएगा और कितना भाग भविष्य की उपयोग के लिए संचित करके रखा जाएगा आदि एक अर्थव्यवस्था इन विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाओं का योग ही है। अर्थव्यवस्था की मुख्य परिभाषाएं 1 एo जेo ब्राउन के अनुसार, '' अर्थव्यवस्था वह व्यवस्था है जिसके द्वारा मनुष...
Commerce Hindi notes