Skip to main content

Measures to increase agricultural productivity in India



Measures to increase agricultural productivity in India

1. उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग- देश में कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादन की नवीनतम तकनीकी विकसित की जानी चाहिए इसके लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए-

* कृषि उत्पादन की नवीन तकनीकों को विकसित करते समय देश के वातावरण जलवायु भूमि और मिट्टी श्रमिकों की संख्या पूंजी की उपलब्धि और जोत के आकार को ध्यान में रखना चाहिए। 
* नवीन तकनीकों का  खेतों पर प्रदर्शन किया जाना चाहिए। 
* नवीन तकनीकों के प्रयोग के बारे में कृषकों को व्यापक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। 
Farmer farming

2. भू सुधार कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन- भू धारण व्यवस्था में सुधार किए जाएं कृषकों को भूस्वामी बनाया जाए अनार्थिक जोतो को समाप्त किया जाए । 
3. सिंचाई सुविधाओं का विकास- सिंचाई के साधनों के विकास पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए और कृषि की प्रकृति पर निर्भरता को कम किया जाना चाहिए। 
4. कृषि आदाओं की उचित व्यवस्था- खाद कीटनाशक औषधियां तथा उन्नत किस्म के बीजों को उचित मूल्यों पर तथा पर्याप्त मात्रा में वितरित करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। 
5. पौधे में फसल संरक्षण- फसलों को उनके रोगों तथा कृषि उपकरणों से बचाने के लिए सरकार की ओर से फसलों पर कीटनाशक दवाइयां छिड़कने की व्यवस्था होनी चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

Nature of economy

Nature of economy अर्थव्यवस्था  से क्या आशय है अर्थव्यवस्था के लक्षण और प्रकार - अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र है जिसके माध्यम से लोगों का जीवन निर्वाह होता है यह संस्थाओं का एक ढांचा है जिसके द्वारा समाज की संपूर्ण आर्थिक क्रियाओं का संचालन किया जाता है आर्थिक क्रियाएं वह मानवीय क्रियाएं हैं जिनके द्वारा मनुष्य धन अर्जित करने के उद्देश्य से उत्पादन करता है अथवा निजी सेवाएं प्रदान करता है अर्थव्यवस्था आर्थिक क्रियाओं को संपन्न करने का मार्ग निर्धारित करती है दूसरे शब्दों में अर्थव्यवस्था यह भी निर्धारित करती है कि देश में किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाएगा और विभिन्न साधनों के मध्य इन का विवरण किस प्रकार किया जाएगा परिवहन वितरण बैंकिंग एवं बीमा जैसी सेवाएं कैसे प्रदान की जाएंगी उत्पादित वस्तुओं का कितना भाग वर्तमान में उपयोग किया जाएगा और कितना भाग भविष्य की उपयोग के लिए संचित करके रखा जाएगा आदि एक अर्थव्यवस्था इन विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाओं का योग ही है। अर्थव्यवस्था की मुख्य परिभाषाएं 1  एo जेo ब्राउन के अनुसार, '' अर्थव्यवस्था वह व्यवस्था है जिसके द्वारा मनुष...

Agricultural inputs

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है भूमि निश्चित ही कृषि उत्पादन का एक साधन है भूमि पर कृषि कार्य करने के लिए किसान को अनेक प्रकार की वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है जिन्हें कृषि Inputs  कहते है। Main Agriculture inputs 1. तकनीकी जानकारी - तकनीकी जानकारी कृषि क्षेत्र की प्रथम निविषिृ है। दूसरे शब्दों में कृषि कार्य करने के लिए कृषि के ढंग एवं विधियों का ज्ञान आवश्यक है कृषि चाहे परंपरागत ढंग से की जाए अथवा आधुनिक ढंग से कृषि कार्य करने की उचित जानकारी होना आवश्यक है उदाहरण के लिए खेती की आधुनिक विधियों का प्रयोग करने के लिए किसान को बीज के प्रकारों उर्वरकों फसल प्रबंधन जल प्रबंध भंडारण फसल बीमा विपणन आदि के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। 2. स्वयं  का श्रम - इसका अर्थ है कृषक का स्वयं  का एवं उसके परिवार के सदस्यों का श्रम दूसरे शब्दों में कृषक कृषि कार्य में अपना व अपने परिवार के अन्य सदस्यों के श्रम का उपयोग करता है यहां तक कि इनकी संख्या कार्य की आवश्यकता से भी अधिक हो जाती है यह श्रम की कृषि में अदृश्य बेरोजगारी का कारण बनता है। ...